Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का किया जा रहा निस्तारण: एसडीएम

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का किया जा रहा निस्तारण: एसडीएम

टोहाना 18 मई,2026 (संजीव शर्मा): एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 4 आवेदन परिवार पहचान पत्र में दर्ज विवरणों में त्रुटियों के सुधार से संबंधित थे, जबकि 1 आवेदन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय से संबंधित था।
एसडीएम ने बताया कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर उनका निर्धारित समय-सीमा में समाधान किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी संशोधन, नए सदस्यों का पंजीकरण, राशन कार्ड, बिजली विभाग तथा पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है।
एसडीएम ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments