Saturday, June 6, 2026
HomePunjabअमृतसर से दुबई-शारजाह उड़ानें फिर शुरू, प्रवासी यात्रियों को बड़ी राहत

अमृतसर से दुबई-शारजाह उड़ानें फिर शुरू, प्रवासी यात्रियों को बड़ी राहत

अमृतसर, 18 मई 2026 : फ्लाईअमृतसर इनिशिएटिव ने श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और संयुक्त अरब अमीरात के शहरों दुबई व शारजाह के बीच सीधी उड़ानों की बहाली का स्वागत किया है। मार्च में मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़े तनाव और हवाई क्षेत्र बंद होने से ये सेवाएं प्रभावित हुई थीं।

फ्लाईअमृतसर इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने बताया कि Air India Express ने अमृतसर-दुबई दैनिक उड़ान 16 मई से दोबारा शुरू कर दी है, जबकि IndiGo 20 मई से अमृतसर-शारजाह उड़ानें फिर शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि दुबई और शारजाह रूट पंजाबी प्रवासियों, कामगारों और पर्यटकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वहीं, SpiceJet की दुबई उड़ानों की बुकिंग अगस्त तक उपलब्ध न होने पर चिंता जताई गई है।

गुमटाला ने पंजाब सरकार पर अमृतसर एयरपोर्ट के लिए सीधी सरकारी बस सेवा उपलब्ध न कराने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर महीने लाखों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद एयरपोर्ट अब तक सरकारी इंटरसिटी बस नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments