Friday, June 5, 2026
HomeNationalजम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा ट्रक; चालक की मौत

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा ट्रक; चालक की मौत

जम्मू-कश्मीर, 17 मई 2026: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा रामबन जिले के नचलाना क्षेत्र में नाला बिशलारी के पास हुआ, जहां हरियाणा नंबर का एक ट्रक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि ट्रक में पेंट और हार्डवेयर का सामान भरा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल्स, हिमालयन क्यूआरटी रामसू तथा बनिहाल वालंटियर्स की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत नजदीकी सेना के मेडिकल केंद्र में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए एसडीएच बनिहाल भेज दिया गया है। पुलिस चालक की पहचान स्थापित करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments