Friday, June 5, 2026
HomeWorld Newsअफ्रीका में फिर लौटा मौत का वायरस! ईबोला फैलने पर WHO ने...

अफ्रीका में फिर लौटा मौत का वायरस! ईबोला फैलने पर WHO ने घोषित की वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति

डीआरसी और युगांडा में फैला ईबोला वायरस

नई दिल्ली, 17 मई 2026: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में तेजी से फैल रहे ईबोला वायरस को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है। यह संक्रमण ईबोला के खतरनाक बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के कारण फैल रहा है, जिसके लिए फिलहाल कोई विशेष वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार डीआरसी के इटुरी प्रांत में ईबोला का नया प्रकोप सामने आया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खून, लार, उल्टी और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से फैलता है।

ईबोला के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, दस्त और गंभीर मामलों में शरीर से खून बहना शामिल है। स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों को सतर्क रहने और संक्रमित क्षेत्रों से आने वालों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है।

WHO ने कहा है कि फिलहाल इसे वैश्विक महामारी नहीं माना गया है, लेकिन पड़ोसी देशों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments