Friday, June 5, 2026
HomeWorld Newsजैसलमेर की सैर पर निकलीं टिफनी ट्रंप, पति संग देखेंगी सोनार किला...

जैसलमेर की सैर पर निकलीं टिफनी ट्रंप, पति संग देखेंगी सोनार किला और ऐतिहासिक स्थल

जैसलमेर, 31 मई 2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप रविवार सुबह अपने पति माइकल बौलोस के साथ निजी दौरे पर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं। यह हाई-प्रोफाइल दंपति विशेष विमान से दिल्ली से जैसलमेर सिविल हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के ठहरने के लिए सैम रोड क्षेत्र स्थित एक होटल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उनकी यात्रा को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय पुलिस, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, अपने प्रवास के दौरान टिफनी ट्रंप और माइकल बोलोस जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। उनके कार्यक्रम में सोनार किला, पटवों की हवेली और गड़ीसर झील जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा शामिल है।एक रात के प्रवास के बाद दंपति के सोमवार को दिल्ली लौटने की संभावना है। उनकी इस यात्रा से स्थानीय पर्यटन उद्योग में उत्साह का माहौल है और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग इसे जैसलमेर के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments