Friday, June 5, 2026
HomeNationalराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में भीषण आग, 68 यात्री सुरक्षित बचाए...

राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में भीषण आग, 68 यात्री सुरक्षित बचाए गए

कोटा (मध्य प्रदेश), 17 मई 2026 : तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। यह हादसा कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार आग ट्रेन के बी-1 कोच में लगी, जिसके बाद गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी। ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और कुछ ही समय में कोच लगभग पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। यात्रियों को करीब 15 मिनट के भीतर सुरक्षित अन्य कोचों में स्थानांतरित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आसपास के स्टेशनों से अतिरिक्त कर्मचारी भी बुलाए गए, जबकि स्थानीय प्रशासन ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और सुबह 8:45 बजे कोटा जंक्शन पहुंचने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई।
रेलवे ने प्रभावित कोच को अलग कर दिया है और बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है और विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments