Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaराज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया केनाल रिसॉर्ट का भव्य शुभारंभ

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया केनाल रिसॉर्ट का भव्य शुभारंभ

स्विमिंग पूल पर्यटन के साथ-साथ तैराकी को भी देगा नई पहचान: सुभाष बराला

अत्याधुनिक स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया और लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित रिसॉर्ट क्षेत्र में पर्यटन को देगा नई पहचान

टोहाना 10 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बलियाला हेड पर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘केनाल रिसॉर्ट’ का भव्य शुभारंभ किया। रिसॉर्ट में आधुनिक स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया, गार्डन रेस्टोरेंट तथा लग्जरी रूम सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो क्षेत्र में पर्यटन और मनोरंजन को नई पहचान देंगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने बच्चों के साथ स्विमिंग कर स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया और कहा कि यह परियोजना न केवल लोगों को बेहतर मनोरंजन एवं ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी, बल्कि टोहाना को पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने ‘केनाल रिसॉर्ट’ में स्विमिंग पूल के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास था कि टोहाना में ऐसा सुंदर पिकनिक स्पॉट विकसित हो, जहाँ परिवारों, युवाओं एवं बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण मिल सके, और हम सब के प्रयासों से यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि महान विजनरी एवं प्रसिद्ध इंजीनियर कंवर सैन गुप्ता ने टोहाना को नहरों के रूप में एक अद्भुत प्राकृतिक उपहार दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि इस प्राकृतिक धरोहर का सदुपयोग करते हुए टोहाना को पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

राज्यसभा सांसद ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नव-निर्मित स्विमिंग पूल भी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार करेगा और यहाँ से हरियाणा व भारत का भविष्य उभरकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि रिसॉर्ट परिसर में विकसित कैफेटेरिया एवं अन्य सुविधाएँ आने वाले समय में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी तथा यहाँ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज टोहाना खेलों का हब बनता जा रहा है। यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ विकसित हो रही हैं और अब स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

फतेहाबाद जिले में सिंथेटिक ट्रैक सहित आधुनिक स्टेडियम का निर्माण संभव हुआ, जो हरियाणा के चुनिंदा स्टेडियमों में शामिल है। दमकौरा सिंथेटिक ट्रैक स्टेडियम में हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश तक के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं और यहाँ अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इतने सुंदर परिसर की देखरेख एवं इसे सफलतापूर्वक संचालित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाली लीज होल्डर टीम तभी इस परियोजना को बेहतर ढंग से चला पाएगी, जब समाज का पूरा सहयोग मिलेगा।

नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, रविंद्र मेहता और डॉ. शिव सचदेवा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने ‘केनाल रिसॉर्ट’ के भव्य शुभारंभ अवसर पर ‘नहरों की नगरी’ की पहचान दिलाने वाले महान विजनरी एवं प्रसिद्ध इंजीनियर कंवर सैन गुप्ता को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर को इस क्षेत्र तक पहुंचाने में उनके दूरदर्शी योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। वक्ताओं ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे टोहाना को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ‘केनाल रिसॉर्ट’ का शुभारंभ भी इसी सोच और विकासात्मक दृष्टि का परिणाम है, जिससे शहर के पर्यटन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

ब्रह्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि केनाल रिसॉर्ट को पूर्ण रूप से तैयार करवाने एवं इसे सफल बनाने में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि इस रिसॉर्ट का संचालन राम कृष्णा स्विमिंग अकैडमी द्वारा किया जाएगा। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ स्विमिंग क्लासेस, फास्ट फूड एवं हेल्दी फूड की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जन्मदिन समारोह, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। रिसॉर्ट में आकर्षक गार्डन रेस्टोरेंट के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के लिए अलग से मेकअप एवं विश्राम कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि केनाल रिसॉर्ट की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि लोग आसानी से अपनी सुविधा अनुसार बुकिंग कर सकें।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, रमन मड़िया, गुलशन हंस, वेद जांगड़ा, जयदीप बराला, जोनी खट्टर, मोन्टू अरोड़ा, डॉ शिव सचदेवा, जिले सिंह, कृष्ण नैन, अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता श्याम लाल, एसडीओ महेन्द्र सिंह, संजय रेवड़ी, नरेंद्र गर्ग, बलजीत नैन, बलजीत डांगरा, रविन्द्र मेहता, अनिता मेहता, स्वीटी, शेखर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments