Friday, June 5, 2026
HomeNationalमहाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 92.09 प्रतिशत छात्र पास

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 92.09 प्रतिशत छात्र पास

मुंबई, 8 मई 2026 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE), पुणे ने गुरुवार को कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड ने सुबह 11:30 बजे रिजल्ट जारी किया, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार इस वर्ष नए नियमित विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत 92.09 फीसदी रहा। वहीं 12,036 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए, जो कुल परीक्षार्थियों का 4.71 प्रतिशत है। पुणे के विद्या विकास मंदिर, अवसारी, आंबेगांव स्कूल ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों mahahsscboard.in, sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना सीट नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा।

बोर्ड ने बताया कि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर छात्र DigiLocker और SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित SSC परीक्षा महाराष्ट्र के 9 डिवीजन—पुणे, नागपुर, मुंबई, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर, कोंकण और छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित की गई थी।

बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की सावधानीपूर्वक जांच करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments