Friday, June 5, 2026
HomePunjabसुल्तानपुर लोधी में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम...

सुल्तानपुर लोधी में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों संग नदी में लगाई छलांग

सुल्तानपुर लोधी, 06 मई 2026: सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ वेईं नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सिमरन कौर, पत्नी भरपूर सिंह, निवासी गांव अदालत चक्क, किसी मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठा बैठी। उसने अपने दो छोटे बेटों—वीर प्रताप सिंह और गुरप्रताप सिंह—को साथ लेकर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह अपने एक बच्चे को स्कूल से लेकर आई थी, जिसके बाद यह घटना घटी।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। हालांकि, दुर्भाग्यवश दोनों मासूम बच्चों को नहीं बचाया जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments