Friday, June 5, 2026
HomeSportsIPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी, 31 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी, 31 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल

नई दिल्ली, 06 मई 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का पहला प्लेऑफ मुकाबला 26 मई को क्वालिफायर-1 के रूप में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, क्वालिफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी।

इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले चंडीगढ़ के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालिफायर-2 आयोजित होगा।

टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार दूसरे साल यह स्टेडियम खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। पिछले सीजन यानी IPL 2025 का फाइनल भी यहीं हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

IPL 2026 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 70 लीग मुकाबले शामिल हैं। 5 मई तक 48 मैच पूरे हो चुके हैं और प्लेऑफ की दौड़ रोमांचक हो गई है। फिलहाल पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments