Friday, June 5, 2026
HomeHaryanaमनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यालय में हवन यज्ञ...

मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन, लड्डू बांटकर जताई खुशी

मनोहर जी के कार्यकाल में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की: जोड़ा

फतेहाबाद 05 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज बीजेपी जिला कार्यालय उदय कमल में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ने भी विशेष रूप से भाग लिया। बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर मनोहर लाल खट्टर की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। हवन यज्ञ के समापन पर प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर का जीवन सादगी, सेवा और ईमानदारी की मिसाल है।

उनके नेतृत्व में हरियाणा ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। उन्होंने प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को स्थापित किया, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ। बिना पर्ची, बिना खर्ची के सिद्धांत के तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देना एक ऐतिहासिक पहल रही। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखा। उनके कार्यकाल में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। आज वे देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार देश और समाज की सेवा करते रहें। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर एक दूरदर्शी और कर्मठ नेता हैं, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है।

उनके नेतृत्व में हरियाणा में ईमानदार और पारदर्शी शासन की मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए युवाओं को निष्पक्ष अवसर प्रदान किए। ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ नीति से हजारों युवाओं का भविष्य संवर पाया। उन्होंने समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, महिला और युवा—के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। दुड़ाराम ने कहा कि आज देश स्तर पर भी वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। उन्होंने उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, जगदीश नायक, पूनम सिंगला, अमृतपाल सिंह खुंबर, रामकुमार मेहरा, सुल्तान नायक, रजत खंडा, अमित सहारण, अमित नागपाल, रामकुमार सुरा, डॉ रणजीत ओड, राधेश्याम झाझडा, भूप सिगर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments