धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 3 मई 2026: तिब्बती पत्रकारों के संघ (Association of Tibetan Journalists) ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर तिब्बती भाषा के संरक्षण और प्रचार पर जोर दिया। इस वर्ष की थीम रही—“हम अपनी भाषा के संरक्षक हैं, आइए इसे सीखें, उपयोग करें और बढ़ावा दें।”
कार्यक्रम में पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों ने भाग लिया। यह थीम दलाई लामा की उस अपील से प्रेरित थी, जिसमें उन्होंने तिब्बती भाषा को बचाने पर बल दिया था।इस दौरान केलसांग जिनपा ने कहा कि निर्वासन में रहते हुए भी तिब्बती पत्रकार स्वतंत्रता, समानता और मानवाधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संगठन ने चीन सरकार से तिब्बती कैदियों की रिहाई, पत्रकारों को तिब्बत में स्वतंत्र प्रवेश, संवाद बहाली और तिब्बती संस्कृति व भाषा की रक्षा की मांग की।






