फिल्लौर, 03 मई 2026: फिल्लौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने घर में धार्मिक ग्रंथ बाइबल पढ़ रही थी। इसी दौरान उसका पति मौके पर पहुंचा और गुस्से में आकर उसने कथित रूप से बाइबल के पन्ने फाड़ दिए।
इस घटना के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप लगे हैं, जिससे इलाके के लोगों में नाराजगी देखी गई। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।






