Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल जाखल में विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम”

डी.ए.वी. स्कूल जाखल में विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम”

जाखल , 25 अप्रैल, 2026 ( संजीव शर्मा) : स्थानीय बृज लाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल जाखल मंडी में आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ छात्रों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के तरीकों के बारे में सूचित किया गया। डीएवी स्कूल जाखल मे हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन मनाया जाता है। जो कि  बच्चों को छोटी उम्र में ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य दूत के रूप में तैयार करना है ताकि वे अपने परिवार और समुदाय को इस जानलेवा बीमारी के प्रति सतर्क कर सकें।

प्राचार्य जयदेव शर्मा जी के नेतृत्व में स्कूल में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम होते जा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रश्नोतरी से बच्चे किसी भी बीमारी के बारे में जल्दी सीख जाते हैं और घर जाकर परिवार को भी बताते हैं जिससे जागरूकता फैलती है इसमें बच्चे एक्टिव होकर हिस्सा लेते हैं, रटने की बजाय समझकर याद करते हैं ।

प्राचार्य ने बिल्कुल सही कहा कि “मच्छर सबसे घातक” मच्छर दिखने में छोटा है पर आंकड़े चौंकाने वाले हैं। शेर, सांप, मगरमच्छ मिलाकर भी एक साल में जितने लोग नहीं मारते, उतने अकेला मच्छर मार देता है, हर साल मलेरिया से दुनिया भर में 6 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं। डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस, फाइलेरिया भी मच्छर से फैलते हैं। न आवाज़ करता है, न दिखता है, और बीमारी दे जाता है। प्राचार्य ने मलेरिया के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया में रोगी को सर्दी, सिरदर्द के साथ बार-बार बुखार आता है। यह बीमारी मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से होती है। बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें। रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें। बुखार आने पर तुरंत मलेरिया की जांच कराएं। स्कूली बच्चों को मलेरिया मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। पोस्टर मेकिंग में  बच्चों ने “मच्छर भगाओ, मलेरिया हराओ” जैसे स्लोगन बनाए और शपथ भी ली कि – “हम अपने घर और आस-पास साफ-सफाई रखेंगे”

छात्रों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर साफ रखने, और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कर्मचारी, शिक्षक, और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments