तेहरान, 8 अप्रैल 2026: वैश्विक तनाव के बीच बड़ी राहत देते हुए डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया है। ईरान ने दो सप्ताह के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने और Strait of Hormuz से सुरक्षित आवाजाही की अनुमति देने पर सहमति जताई है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने कहा कि यदि ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेनाएं भी कार्रवाई रोक देंगी। यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मध्यस्थता के बाद लिया गया।
इससे पहले ट्रंप ने भी दो सप्ताह के लिए “बमबारी और हमले” रोकने की घोषणा की थी। दोनों देशों के बीच 10-सूत्रीय प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद अब स्थायी शांति समझौते और संभावित शांति सम्मेलन की उम्मीद जताई जा रही है।
28 मार्च से जारी इस संघर्ष में यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे पश्चिम एशिया में शांति बहाल होने की संभावना बढ़ गई है।






