Saturday, June 6, 2026
HomePunjabएडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब में पार्टी मजबूत करने का...

एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब में पार्टी मजबूत करने का लिया संकल्प

चंडीगढ़ 7 अप्रैल, 2026 : सुप्रीम कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की मौजूदगी में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनका पारंपरिक पटका भेंट कर स्वागत किया गया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद वासु रंजन ने कहा कि वे पूरे पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करेंगे और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा का प्रचार करेंगे। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की भी घोषणा की और 2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने का लक्ष्य रखा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

वासु रंजन ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के विजन को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश को एकजुट करना और “नफरत की दुकान बंद करने” के मिशन को आगे बढ़ाना है।

गौरतलब है कि वासु रंजन लंबे समय से जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। शंभू बॉर्डर खोलने, फआईआर डाउनलोड फीस के विरोध और बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने जैसे मामलों में वे हाईकोर्ट तक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा वे जरूरतमंदों को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments