Friday, June 5, 2026
HomeNationalअसम चुनाव ओपिनियन पोल में भाजपा को बढ़त, सत्ता में वापसी के...

असम चुनाव ओपिनियन पोल में भाजपा को बढ़त, सत्ता में वापसी के संकेत

गुवाहाटी, 7 अप्रैल 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर जारी अंतिम ओपिनियन पोल में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। Matrize और Chanakya के सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने की संभावना जताई जा रही है।

मेट्राइज सर्वे के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 92 से 102 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 22 से 32 सीटों का अनुमान है। अन्य दलों को 4 से 7 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा+ को 46%, कांग्रेस+ को 36% और अन्य को 18% समर्थन मिलने का अनुमान है।

वहीं, चाणक्य सर्वे में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। इसके अनुसार भाजपा+ को 83 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस+ को 30 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

दोनों सर्वे यह संकेत देते हैं कि भाजपा गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकता है, जबकि कांग्रेस गठबंधन विपक्ष में रह सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम समय में स्थानीय मुद्दों और राजनीतिक समीकरणों के चलते परिणामों में बदलाव संभव है।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भारी भीड़ और उत्साह कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। मोदी ने कहा कि इस बार जनता का जो समर्थन देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है और यह चुनावी परिणामों में भी झलक सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments