Friday, June 5, 2026
HomeSportsआईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को झटका, चोट के कारण शुभमन गिल...

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को झटका, चोट के कारण शुभमन गिल मैच से बाहर

नई दिल्ली/अहमदाबाद,7,अप्रैल 2026: आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में नहीं खेल सके।

गिल की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान ने टीम की कप्तानी संभाली। टॉस के दौरान राशिद खान ने बताया कि गिल को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या है, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया।

टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने जानकारी दी कि गिल पिछले दो दिनों से इस समस्या से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और गिल जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि गिल तब तक फिट हो जाएंगे, लेकिन अंतिम फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

गौरतलब है कि पिछले 18 महीनों में यह चौथी बार है जब शुभमन गिल चोट के कारण मैदान से बाहर हुए हैं। इससे पहले वे अक्टूबर 2024 में गर्दन की जकड़न, नवंबर 2024 में अंगूठे की चोट और नवंबर 2025 में फिर गर्दन की समस्या के कारण मैच मिस कर चुके हैं।

गुजरात टाइटंस के प्रशंसक अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनका कप्तान जल्द स्वस्थ होकर टीम में वापसी करे, ताकि टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रख सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments