Saturday, June 6, 2026
HomeSportsIPL 2026 का आगाज़: मुल्लांपुर के मैदान पर 31 मार्च को पंजाब...

IPL 2026 का आगाज़: मुल्लांपुर के मैदान पर 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत

चंडीगढ़/मोहाली, 24 मार्च 2026: टी-20 विश्व कप के रोमांच के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए TATA IPL 2026 का बिगुल बजने जा रहा है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए मोहाली का ‘महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम’ (मुल्लांपुर) पूरी तरह तैयार है। बीसीसीआई (BCCI) द्वारा जारी पहले 20 मैचों की सूची के अनुसार, मुल्लांपुर के मैदान पर पहले चरण के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

पंजाब बनाम गुजरात: 31 मार्च को पहला घरेलू मैच

मुल्लांपुर स्टेडियम में इस सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च की शाम को मेजबान पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी मैदान पर होगा।

मुल्लांपुर में पंजाब का रिकॉर्ड और चुनौतियां

आंकड़ों पर गौर करें तो इस मैदान पर अब तक कुल 11 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से पंजाब ने 10 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। हालांकि, घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में टीम कुछ खास सफल नहीं रही है। पंजाब ने यहाँ खेले गए 10 में से केवल 3 मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

आमने-सामने: पंजाब बनाम गुजरात

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब का पलड़ा बराबर रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से दोनों ने 3-3 मैच जीतकर बराबरी का मुकाबला पेश किया है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर रहेंगी नजरें

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, रोमांचक फाइनल में आरसीबी (RCB) ने पंजाब को 6 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया था। इस बार प्रशंसकों को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहेगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments