वाटर वर्क्स के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी; ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की मौजूदगी में हुई बरामदगी-
भूना, 23 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल (ANC) फतेहाबाद की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भूना क्षेत्र से एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित उर्फ टकला पुत्र सुदेश, निवासी वार्ड नंबर 4, बाल्मीकि मोहल्ला, भूना के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरिक्षक साधुराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान नया बस अड्डा फतेहाबाद के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंकित उर्फ टकला, जो हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता है, भूना-फतेहाबाद रोड पर वाटर वर्क्स के सामने ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया ।
नियमानुसार आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 7.21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई । जिस पर आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या-66/2026 धारा 21b/61/85 NDPS एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी अंकित उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी से पुछताछ जारी है ।
फतेहाबाद पुलिस का संदेश:एसपी श्री सिद्धांत जैन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि जनता का सहयोग ही इस सामाजिक बुराई को खत्म कर सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।






