Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaभाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस पर किया स्वच्छता अभियान, शहीदों को दी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस पर किया स्वच्छता अभियान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के सपनों का भारत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: प्रवीण जोड़ा

फतेहाबाद, 23 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को आज भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गरिमामयी ढंग से मनाया। बीजेपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लघुसचिवालय के पास शहीद स्मारक पर पहुंचकर सबसे पहले स्मारक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के साथ सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान हमारे राष्ट्र के इतिहास का सबसे प्रेरणादायक अध्याय है।

उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, वह उनके त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन हमें साहस, त्याग और देशभक्ति की सच्ची प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर हमने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा को एक सार्थक रूप देने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता भी हमारी जिम्मेदारी है और यह देश सेवा का ही एक रूप है। श्री जोड़ा ने कहा कि कहा कि हमें समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए ताकि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझ सके। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हमें आने वाली पीढिय़ों को भी इसके बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति समर्पण की भावना ही हमें आगे बढऩे की शक्ति देती है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। एडवोकेट प्रवीण जोड़ा अंत में कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, राधाकृष्ण नारंग, रामराज मेहता, कंवल चौधरी, मंजीत शर्मा, विकास शर्मा, रवि शर्मा, नवीश सचदेवा, सुरेंद्र बिश्नोई, संजय बंसल, रामकुमार मेहरा, रामकुमार सुरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments