बीजेपी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने दी बधाई व शुभकामनाएं
फतेहाबाद, 19 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने भट्टू हलके से वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सरबटा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर आज बीजेपी जिला कार्यालय में उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने राजेन्द्र सरबटा को फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
वहीं राजेन्द्र सरबटा ने भी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व हाई कमान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर राजेन्द्र सरबटा के साथ उनकी धर्मपत्नी भट्टू ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन अन्नु सरबटा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। नवनियुक्त एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सरबटा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करेंगे तथा भाजपा के संगठन में एससी वर्ग को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एससी वर्ग के उत्थान व विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। इस अवसर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सही समय आने पर बड़े से बड़ा पद देती आई है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रहा है। भाई राजेन्द्र सरबटा को जो जिम्मेदारी दी गई, उन्हे पूरा विश्वास है कि वह अपनी उक्त जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। आने वाले समय में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत बनेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष स. बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललौदा, जिला कार्यालय सचिव शम्मी ढींगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी मंडल अध्यक्ष मनदीप योगी, जगदीप मोंगा, बनवारी लाल गहलोत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।






