मुंबई, 7 नवंबर 2025: बॉलीवुड अभिनेता संजय खान की पत्नी और जानी-मानी सोशलाइट जरीन खान का शुक्रवार सुबह 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।
परिवार में पति संजय खान और चार बच्चे — सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान रह गए हैं। सुजैन, अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं।
जरीन खान ने फिल्मों ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली’ में अभिनय किया था, बाद में उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग को अपनाया। संजय और जरीन की प्रेम कहानी एक बस स्टॉप पर शुरू हुई थी और 1966 में दोनों ने शादी की थी।
उनके निधन से खान परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक व्याप्त है।






