चंडीगढ़, 7 नवंबर 2025: पंजाब अनुसूचित जाति (SC) आयोग ने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को समन जारी किया है। यह कार्रवाई तरनतारन उपचुनाव रैली के दौरान बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीर के कथित आपत्तिजनक उपयोग के मामले में की गई है।
आयोग ने बाजवा को 10 नवंबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर (DC) से भी इस प्रकरण पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जो 17 नवंबर 2025 तक आयोग के समक्ष पेश करनी होगी।
SC आयोग ने कहा कि मामला गंभीर है और यह जांच की जा रही है कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक या ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की तस्वीरों का दुरुपयोग तो नहीं किया गया।






