चंडीगढ़, 1 नवंबर, 2025 : हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2100/- की पहली किस्त जारी की। यह राशि पहले चरण में सत्यापित करीब 5 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना है।
पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से कम है और वे 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हैं। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार ने विशेष कैंपों का आयोजन भी किया है, जिसमें पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
इसके अलावा, फर्जीवाड़े की कोशिशों को नाकाम करने के लिए ऐप में ‘लाइव फोटो’ और ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ फीचर्स जोड़े गए हैं। अगले चरण में 1.40 लाख से 3 लाख तक आय वाले परिवारों को भी लाभ मिलेगा।






