चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के औद्योगिक, कृषि और तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस यात्रा में लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना बनी, जिससे हरियाणा में नए रोजगार अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने जापान की प्रमुख कंपनियों जैसे एआईएसआईएन, एयर वाटर, डेंसो, और कुबोटा के साथ बैठकें की, जिनके परिणामस्वरूप 4400 करोड़ रुपये से अधिक के 10 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। सैनी ने 10 औद्योगिक मॉडल टाउनशिप में एक ‘मिनी जापान सिटी’ के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसमें जापान की कंपनियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने ओसाका में कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा किया और हरियाणा के किसानों के लिए जापानी तकनीक की पेशकश की। यह दौरा हरियाणा को ‘ग्लोबल ग्रोथ हब’ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, और जापान और हरियाणा के विकास के लिए एक साझी यात्रा की शुरुआत है।






