Friday, June 5, 2026
HomePunjabस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तहत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के...

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तहत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 7 जून को विशेष शिविर

संगरूर, 1 जून 2026: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पंजाब में प्री-एसआईआर गतिविधियों के तहत वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग का कार्य चल रहा है।
जिन मतदाताओं की अभी तक वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग नहीं हुई है, ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 99-लहरा, 100-दिड़बा, 101-सुनाम, 107-धूरी और 108-संगरूर के सभी मतदान केंद्रों पर 7 जून 2026 (रविवार) को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
इस विशेष शिविर के दौरान मैपिंग कार्य और मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पूनमदीप कौर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने बूथ के बीएलओ के साथ संपर्क कर आवश्यक विवरण उपलब्ध करवाएं, ताकि वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज ऐसे मतदाता, जिनकी अभी तक वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हुई है, उनका रिकॉर्ड अपडेट किया जा सके।
उन्होंने जिले की सभी राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को इस विशेष शिविर में भाग लेने तथा बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए प्रेरित करें, ताकि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न की जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments