फतेहाबाद, 23 मई 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद द्वारा जिले के कार्यकर्ताओं के लिए अग्रोहा शक्ति पीठ में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। कार्यक्रम में मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक चौधरी दूडाराम, वर्ग प्रमुख भारत भूषण मिढ़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ग गीत, दीप प्रज्जवल, वंदे मातरम्, प्रस्तावना के साथ किया गया।
इसके उपरांत मुख्यातिथि कृष्ण बेदी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। आज हरियाणा विकास और पारदर्शिता की नई मिसाल बन रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारा सबसे बड़ा दायित्व है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर समय जनता के बीच रहकर सेवा करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को भाजपा सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे शिविरों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बन चुका है और इसका श्रेय मेहनती कार्यकर्ताओं को जाता है।
वहीं वरिष्ठ नेता मदन गोपाल ने विचार परिवार विषय पर सम्भाषण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। मुकेश गौड़ द्वारा वैचारिक अधिष्ठान के विषय पर, प्रवीण जैन द्वारा व्यवहारिक सत्र (चुनाव प्रबंधन) के विषय पर तथा डा. सतीश पूनिया द्वारा इतिहास विकास विषय पर डा. सतीश पूनिया, जवाहर सैनी व डा. सतीश पूनिया ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां के विषय पर कार्यकर्ताओं को अलग अलग सत्र में प्रशिक्षित किया गया पहले दिन कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखा गया। सुबह के नाश्ते के बाद दोपहर में लंच ब्रेच तथा बीच बीच में जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण देने वाले दिग्गज नेताओं के विचारों को सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से और अधिक मजबूत रूप से जोडऩा है। भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करती आई है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम जनता का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करे। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा संगठन अनुशासन, सेवा और राष्ट्रवाद की भावना पर आधारित है तथा यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर रप वर्ग संयोजक विकास लालोदा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी, भीम लांबा, सविता टुटेजा, सुमन खीचड़, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






