Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaपूजा चराईपोत्रा को मिली अहम जिम्मेदारी, बीजेपी कार्यालय में पहुंचकर जताया सरकार...

पूजा चराईपोत्रा को मिली अहम जिम्मेदारी, बीजेपी कार्यालय में पहुंचकर जताया सरकार का आभार

ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति: जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा

फतेहाबाद 08 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : ब्लॉक समिति फतेहाबाद की चेयरर्पसन पूजा चराईपोत्रा को प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। चेयरपर्सन पूजा चराईपोत्रा को पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के अंतर्गत हरियाणा रूरल रोड्स एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट एजेंसी का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना (एचएआरआरआईडीा) का भी सदस्य मनोनीत किया गया है। सरकार द्वारा मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर पूजा चराईपोत्रा ने आज बीजेपी जिला कार्यालय में पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा को मिठाई खिलाकर उनके माध्यम से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। पूजा चराईपोत्रा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का आभार प्रकट किया तथा विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करेंगी तथा ग्रामीण विकास में निस्वार्थ भाव से अपना योगदान देंगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने भी पूजा चराईपोत्रा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर योग्य प्रतिनिधि को सही समय आने पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का अवसर देती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूजा चराईपोत्रा को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उससे निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान होता है तथा सरकार योग्य लोगों को जिम्मेदारी देकर विकास कार्यों को नई दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में भी भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजय बरसीन, संदीप भोडिय़ा, ब्रह्मजीत करनौली, नीरज चराईपोत्रा, मोहित बठेजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments