चंडीगढ़/मोहाली, 8 मई 2026 : पंजाब के रियल एस्टेट कारोबारियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। सूत्रों के अनुसार अब तक ईडी ने करीब एक करोड़ रुपये नकद के साथ कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कृषि भूमि को जीएमएडीए (GMADA) के माध्यम से आवासीय कॉलोनियों और प्लॉट्स में बदलने के लिए कथित तौर पर अपनाए गए अवैध तरीकों और चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच को लेकर की जा रही है।
ईडी की टीमें मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर जांच में जुटी हुई हैं। बरामद दस्तावेजों की जांच कर वित्तीय लेन-देन और जमीन संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
हालांकि, इस मामले में अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।






