Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaहिसार के चार मंजिला होटल में भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच कई...

हिसार के चार मंजिला होटल में भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच कई लोगों को बचाया गया

हिसार,7 मई 2026 : हरियाणा के हिसार स्थित रेड स्क्वेयर मार्केट में बने चार मंजिला होटल डिज़ायर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और होटल स्टाफ व अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, आग होटल की रसोई से शुरू हुई। शुरुआत में स्टाफ ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चौथी मंजिल तक फैल गई। आग की तेज लपटों के कारण एक एयर कंडीशनर भी फट गया, जिससे पार्किंग में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि धुएं का गुबार करीब छह किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। होटल के साथ लगी इमारत में फंसी एक युवती को कंबल की मदद से छलांग लगवाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फायर विभाग के सब-फायर अधिकारी Sahil ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास कर आग बुझाई गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments