Saturday, June 6, 2026
HomePunjabलुधियाना में कंटेनर से लदा ट्रक पलटा, सर्विस लेन पर लगा लंबा...

लुधियाना में कंटेनर से लदा ट्रक पलटा, सर्विस लेन पर लगा लंबा जाम

लुधियाना, 7 मई 2026 : लुधियाना में जर्सी रोड के पास बन रहे अंडरपास के नजदीक गुरुवार तड़के एक कंटेनर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसा सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक कट से ऊपर चढ़ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद सर्विस लेन पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सुबह स्कूल का समय होने के कारण बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक जोन इंचार्ज अशोक चौहान ने यातायात बहाल करने के लिए टीम तैनात की। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments