Friday, June 5, 2026
HomeWorld Newsट्रंप ने पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई, कहा- भारत...

ट्रंप ने पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई, कहा- भारत भाग्यशाली है

वॉशिंगटन, 06 मई 2026: डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को उनकी ‘ऐतिहासिक और निर्णायक’ चुनावी जीत पर बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले महीने दोनों नेताओं के बीच हुई फोन वार्ता के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा था कि भारत खुद को भाग्यशाली समझ सकता है कि उसके पास मोदी जैसा नेता है।” इसके साथ ही उन्होंने हालिया चुनावी जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक करार देते हुए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया।

इसके अलावा, भाजपा ने असम में भी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखते हुए अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments