Saturday, June 13, 2026
HomeHaryanaराज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सेवा कार्यों के साथ मनाया केंद्रीय मंत्री...

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सेवा कार्यों के साथ मनाया केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन

शिव नंदिशाला में गौसेवा और अपूर्वा आश्रय में दिव्यांग बच्चों के साथ साझा की खुशियां
सादगी, सेवा और समर्पण की मिसाल है केंद्रीय मंत्री का जीवन: सुभाष बराला
टोहाना 05 मई, 2026 (संजीव शर्मा) : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर अपूर्वा आश्रय एवं शिव नंदिशाला में आयोजित विशेष सेवा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गौसेवा और दिव्यांगजनों के बीच समय व्यतीत कर इस विशेष दिन को सेवा और मानवीय मूल्यों के उत्सव के रूप में मनाया।
शिव नंदिशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गौसेवा करते हुए गो-ग्रास अर्पित किया तथा केक काटकर केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है और ऐसे पावन अवसरों पर गौमाता सेवा करना मन को असीम सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं अपूर्वा आश्रय में दिव्यांगजनों के साथ स्नेहपूर्वक समय बिताते हुए केक काटा गया। दिव्यांगजनों के साथ बैठकर उनकी कुशलक्षेम जानी, उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि आदरणीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उनके जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणादायक बताया।
राज्यसभा सांसद ने कहा आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने ईमानदारी और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ की नीति से युवाओं को मेरिट के आधार पर अधिकार मिला और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के ध्येय से पूरे प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित हुआ। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि केंद्रीय मंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की शक्ति प्राप्त होती रहे।
इस दौरान नगरपरिषद चेयरमैन नरेश बंसल, मंडल अध्यक्ष रमन मड़िया, डॉ. शिव सचदेवा, रविंद्र मेहता, नितिन मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments