Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaएसडीएम आकाश शर्मा ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जनगणना कार्य का...

एसडीएम आकाश शर्मा ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जनगणना कार्य का लिया जायजा; प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

जनगणना के प्रथम चरण के तहत घर-घर जाकर किया जा रहा मकान सूचीकरण का कार्य
नागरिकों से सही जानकारी उपलब्ध करवाने और कर्मचारियों का सहयोग करने का किया आह्वान
टोहाना,4
मई, 2026(संजीव शर्मा) :एसडीएम आकाश शर्मा ने गांव इंदाछोई, अकावाली, जमालपुर, खनौरा और हैदरवाला का दौरा कर जनगणना 2027 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर और प्रगणकों के साथ बैठक कर मकान सूचीकरण कार्य को व्यवस्थित और सटीक ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम ने कहा कि जनगणना का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके तहत 1 मई से जिले में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू हो चुका है और यह 30 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान घर-घर जाकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी, जिससे भविष्य की योजनाओं के निर्माण में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि यह कार्य ब्लॉक स्तर पर विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में सुव्यवस्थित ढंग से जानकारी एकत्रित की जा सके। प्रगणक नागरिकों से सीधे संपर्क कर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, वहीं सुपरवाइजर को इस कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देशित किया।

एसडीएम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जानकारी देते समय सजग रहें और यह ध्यान रखें कि गणनाकर्ता किसी भी व्यक्ति से आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगेंगे। उन्होंने नागरिकों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आह्वान किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments