Saturday, June 6, 2026
HomePunjabनशा विरोधी मुहिम के तहत संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 मामले...

नशा विरोधी मुहिम के तहत संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 मामले दर्ज, 52 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर 25 अप्रैल, 2026 : जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत संगरूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 34 मुकदमे दर्ज किए और 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

18 अप्रैल 2026 को संगरूर प्रशासन ने 4 नशा तस्करों द्वारा शहर में बनाई गई अवैध संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं थाना सिटी धूरी क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में कांच की बोतल में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

थाना भवानीगढ़, सिटी संगरूर और लोंगोवाल क्षेत्रों में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 1 ट्रक, 1 किरपान, 20 किलो गेहूं और 1000 रुपये नकद बरामद किए गए।

एसएसपी संगरूर सरताज सिंह चहल ने बताया कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडों के पहरेदार” मुहिम के तहत 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 22 ड्रग मामलों में 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर 103 ग्राम हेरोइन और 923 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ 12 मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 432.750 लीटर देसी शराब, 45 लीटर अवैध शराब, 124.500 लीटर अंग्रेजी शराब और 230 लीटर लाहन बरामद की गई। इस दौरान 2 घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के 42 मामलों में 3 किलो 542 ग्राम हेरोइन, 4 क्विंटल 8 किलो 300 ग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 1 किलो 680 ग्राम गांजा/सुल्फा, 100 ग्राम चरस, 30 ग्राम नशीला पाउडर, 13 नशीली शीशियां और 8660 नशीली गोलियां नष्ट की गईं।

पुलिस ने आम जनता से भी नशा विरोधी मुहिम में सहयोग की अपील की है। पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान 35 गांवों और शहरों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments