Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaरवि गढ़वाल के प्रतिष्ठान पर नवनियुक्त चेयरमैन राजपाल बैनीवाल का सम्मान समारोह...

रवि गढ़वाल के प्रतिष्ठान पर नवनियुक्त चेयरमैन राजपाल बैनीवाल का सम्मान समारोह आयोजित

किसानों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी सरकार : राजपाल बेनीवाल
फतेहाबाद 06 जून 2026 (संजीव शर्मा):  फतेहाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण (एक्जीक्यूटिव कमेटी) ेका चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर गांव ढाणी ठोबा के पूर्व सरपंच एवं किसान नेता रवि गढ़वाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं किसानों के साथ भट्टू रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान दयाल प्रॉपर्टीज पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचने पर चेयरमैन राजपाल बैनीवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजपाल बेनीवाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा किसानों ने गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने राजपाल बेनीवाल का स्वागत करते हुए उनके किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बलजीत झाजड़ा, रामपाल सहारण, रोहतास मूंड, अनुप गढ़वाल, सरपंच भीम लांबा, पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच, कंवल चौधरी, चिरंजीव लाल, अमरपाल सरपंच, महाराणा प्रताप सरपंच, जस्सा सरदार, रवि मूंड, नत्था सिंह, कुलदीप शर्मा, लक्ष्य मेहता, नरेश यादव, नवीन, मुकेश, रामनिवास, दीपक, विक्रम, युवराज, विकास, रजनीश, कर्मवीर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अपने संबोधन में राजपाल बेनीवाल ने उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं चला रही है।

सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को लाभकारी बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण किसानों के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। किसान नेता रवि गढ़वाल ने कहा कि राजपाल बेनीवाल लंबे समय से किसानों की आवाज उठाते रहे हैं और उनके नेतृत्व से प्रदेश के किसानों को नई उम्मीद मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी किसान एकजुट होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा किसानों ने कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments