Saturday, June 6, 2026
HomeNationalवरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फूलका बीजेपी में शामिल, पंजाब राजनीति में नई हलचल

वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फूलका बीजेपी में शामिल, पंजाब राजनीति में नई हलचल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026: वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फूलका बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। उन्हें नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़, सहित वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा और मंजींदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।

एच.एस. फूलका 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने की लंबी कानूनी लड़ाई के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने को पंजाब में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, खासकर सिख समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिहाज से।

गौरतलब है कि एच.एस. फूलका पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। ऐसे में उनका बीजेपी में शामिल होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है।

उनके इस फैसले के साथ ही पंजाब की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments