Friday, June 5, 2026
HomeSportsमोहाली में स्लो ओवर रेट पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर...

मोहाली में स्लो ओवर रेट पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना

मोहाली, 01 अप्रैल 2026: आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार को मोहाली में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के बाद की गई।

आईपीएल के नियमों के अनुसार, न्यूनतम ओवर रेट से जुड़े आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत यह टीम का इस सीजन में पहला अपराध था, जिसके चलते कप्तान अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी।

पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज वैशाक विजयकुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल पांच विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments