Friday, June 5, 2026
HomeSportsIPL 2026: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, मुल्लांपुर...

IPL 2026: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा मैच

मोहाली, 31 मार्च 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तहत आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा। यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच है।

दोनों टीमों ने कल (30 मार्च) शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक मैदान पर जमकर अभ्यास किया। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

यह पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान है और टीम ने नाम बदलने के बाद अब तक अपना पहला मैच नहीं गंवाया है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हो चुका है, जिसमें गुजरात टाइटंस ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच पिछले छह मुकाबले बराबरी पर रहे हैं, जिनमें दोनों ने तीन-तीन मैच जीते हैं। IPL में गुजरात का सर्वोच्च स्कोर 232 रन है, जबकि पंजाब का 243 रन है।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

IPL 2026 के मद्देनजर मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से स्टेडियम रोड तक ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। दक्षिण दिशा से आने वाले वाहनों के लिए दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला मार्ग बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड की ओर जाता है, जहां से ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) होते हुए स्टेडियम रोड पहुंचा जा सकता है।

दूसरा मार्ग बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा आगे बढ़ते हुए ईको सिटी-1 टाउनशिप के पास से PR-6 रोड के जरिए स्टेडियम रोड तक पहुंचने का है। वहीं, कुराली की ओर से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड पर दाएं मुड़कर स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments