चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए नए कलेक्टर रेट लागू करने का ऐलान कर दिया है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
डीसी कार्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिहायशी, व्यावसायिक, औद्योगिक और कृषि भूमि की दरों में 5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने बताया कि सेक्टर 1 से 12 तक के क्षेत्रों में रिहायशी जमीन की कीमतें सबसे अधिक रहेंगी, जबकि बाहरी सेक्टरों में दरें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बाजार दरों के अनुरूप कलेक्टर रेट को अपडेट करने और राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से लिया गया है।






