Friday, June 5, 2026
HomePunjabअमृतसर में वेयरहाउसिंग अधिकारी की आत्महत्या पर बवाल

अमृतसर में वेयरहाउसिंग अधिकारी की आत्महत्या पर बवाल

परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इनकार

अमृतसर, 22 मार्च 2026: पंजाब के अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिवार ने इस घटना को लेकर न्याय की मांग करते हुए स्पष्ट कहा है कि जब तक आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे मृतक का पोस्टमार्टम करवाने पर भी जोर दे रहे हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल और केवल इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

परिवार ने आरोप लगाया है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर की भूमिका की जांच होनी चाहिए। परिजनों ने दोनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments