HomeHaryanaत्रुटिरहित मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

त्रुटिरहित मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

टोहाना, 13 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदाता सूची के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से टोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सुपरवाइजर अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण बैठक हॉल, प्रथम तल, लघु सचिवालय, टोहाना में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिनों में कुल 7 बैचों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक बैच में 36-36 प्रतिभागियों के समूह शामिल रहे।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एसडीएम आकाश शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को अच्छी तरह सीखें तथा फील्ड में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएं।

प्रशिक्षण सत्रों में असेंबली लेवल एक्सपर्ट प्रवक्ता हरि सिंह एवं बीरबल सिंह ने गणना फॉर्म, मतदान केंद्रों का युक्तीकरण, फैमिली मैपिंग, निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक एवं अंतिम प्रकाशन, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया, अपील, पर्यवेक्षण एवं जांच, दस्तावेज़ सत्यापन, समयबद्धता तथा बीएलओ ऐप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान नायब तहसीलदार राजकुमार, सुपरवाइजर तथा बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments