Sunday, June 7, 2026
HomePunjabनशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का...

नशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : बरिंदर कुमार गोयल

युद्ध नशों के विरुद्धअभियान के तहत सौरभ कॉम्प्लेक्स, लहरागागा में समीक्षा बैठक
गांवों के सरपंचों, पंचों, विलेज लेवल डिफेंस कमेटियों और सामाजिक नेताओं से नशों के खिलाफ अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
लहरागागा, 07 जून 2026: पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
ने आज सौरभ कॉम्प्लेक्स, लहरागागा में गांवों के सरपंचों, पंचों, विलेज लेवल डिफेंस कमेटियों के प्रतिनिधियों, अभियान के समन्वयकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने नशों के खिलाफ चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मानके नेतृत्व में नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशों की सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ नशों की मांग को समाप्त करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत बड़ी संख्या में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नशों के कारोबार से बनाई गई अवैध संपत्तियों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए गांवों के चुने हुए प्रतिनिधि, युवा, सामाजिक संस्थाएं और विलेज लेवल डिफेंस कमेटियां आपसी तालमेल से काम करते हुए नशों के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को और तेज करें।
उन्होंने गांवों के सरपंचों और पंचों से अपील की कि वे युवाओं को खेलों, शिक्षा, रोजगार और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में नशों की बिक्री या तस्करी संबंधी कोई जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत पुलिस और प्रशासन के साथ साझा किया जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
श्री गोयल ने कहा कि नशा पीड़ित व्यक्तियों को समाज से दूर करने के बजाय उनके उपचार और पुनर्वास के लिए सहयोग देना समय की आवश्यकता है। पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब का निर्माण केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को इस सामाजिक लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशों की बुराई से बचाया जा सके।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नशों के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर नगर परिषद लहरागागा की अध्यक्ष श्रीमती कांत्ता गोयल, एसडीएम राकेश प्रकाश गर्ग, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गांवों के सरपंच, पंच, विलेज लेवल डिफेंस कमेटियों के सदस्य, सामाजिक नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments