HomeHaryanaसमाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : उपायुक्त डॉ....

समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : उपायुक्त डॉ. विवेक भारती

समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फ़तेहाबाद,  06 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें, ताकि समाधान प्रकोष्ठ आम जनता को प्रभावशाली और भरोसेमंद रूप में नजर आए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से शिकायतों को रिजेक्ट न किया जाए तथा जिन शिकायतों का समाधान हो जाता है, उनमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि का स्पष्ट उल्लेख पोर्टल पर किया जाए, ताकि शिकायत दोबारा रि-ओपन न हो।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों की सफलता प्रशासन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण पैमाना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई, डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था तथा उपस्थिति रजिस्टर पर विशेष ध्यान दें ताकि कार्यालयों की कार्यसंस्कृति और पारदर्शिता में सुधार हो और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments