Saturday, June 13, 2026
HomePunjabस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 : दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 : दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संगरूर, 12 जून, 2026 : पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सभी सुपरवाइजरों तथा तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रशासनिक परिसर, संगरूर के बैठक हॉल में 11 जून से 12 जून 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर महिंदरों, चुनाव तहसीलदार परमजीत कौर तथा एसआईआर के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र 099-लहरा, 101-सुनाम, 107-धूरी और 108-संगरूर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों, तकनीकी स्टाफ तथा चुनाव कर्मचारियों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं 12 जून को विधानसभा क्षेत्र 100-दिड़बा के निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों, तकनीकी स्टाफ, चुनाव कर्मचारियों तथा विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों और सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) अंकुर महिंदरों ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण मास्टरों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय प्रशिक्षण मास्टरों तथा विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों और सदस्यों को मतदाता सूची के इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फॉर्म में भरे जाने वाले विवरण, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन अपलोडिंग प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है।

इसके लिए प्रत्येक बीएलओ 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक अपने-अपने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरने का कार्य पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे तथा किसी भी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज न की जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments