Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabपंजाब राज्य व्यापारी आयोग धूरी द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित

पंजाब राज्य व्यापारी आयोग धूरी द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित

व्यापारियों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है समाधान: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा

धूरी, 12 जून,2026: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के व्यापारियों और कारोबारियों को व्यापार के लिए बेहतर, पारदर्शी और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित पंजाब राज्य व्यापारी आयोग की धूरी इकाई द्वारा आज सदर बाजार धूरी में व्यापारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपने व्यापार से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा।

इस अवसर पर पंजाब राज्य व्यापारी आयोग धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक जायज मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में व्यापारियों को बिना किसी बाधा के अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है, क्योंकि व्यापारिक गतिविधियों से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होते हैं, बल्कि सरकारी राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इसलिए व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य व्यापारी आयोग व्यापारियों और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। आयोग द्वारा विभिन्न शहरों और कस्बों में जाकर व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और सुझावों को आयोग के समक्ष रखा। चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर धूरी इकाई के पदाधिकारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments