Saturday, June 6, 2026
HomeNationalबीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पंजाब समेत चार राज्यों के अध्यक्ष बदले...

बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पंजाब समेत चार राज्यों के अध्यक्ष बदले गए

पंजाब से दिल्ली तक बीजेपी का बड़ा ‘सियासी रीशफल’, केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब अध्यक्ष

नई दिल्ली, 28 मई 2026 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अहम बदलाव किए हैं।

पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी है। वहीं, पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरियाणा भाजपा की जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को दी गई है, जबकि अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी को उम्मीद है कि नए नेतृत्व के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सकेगा।

भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व अब नए प्रदेश अध्यक्षों के जरिए राज्यों में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को गति देने की कोशिश करेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments