Friday, June 5, 2026
HomePatialaपटियाला के सिंह गन हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

पटियाला के सिंह गन हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

पटियाला, 25 मई 2026 (बलजीत सरना) :  पटियाला के “सिंह गन हाउस” में उस समय हड़कंप मच गया जब शेरांवाले गेट के पास स्थित गन हाउस में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर अधिकारियों के अनुसार गन हाउस के पीछे बने एक कमरे में जनरेटर रखा गया था, जहां हथियार और असला भी मौजूद था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जनरेटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
फायर विभाग ने बताया कि मौके पर फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।
हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गन हाउस के मालिकों का कहना है कि आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर इस बात को लेकर कि जनरेटर और हथियारों को एक ही कमरे में क्यों रखा गया था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments