Saturday, June 6, 2026
HomePunjabजालंधर में पति ने पत्नी की तवे से हमला कर की हत्या,...

जालंधर में पति ने पत्नी की तवे से हमला कर की हत्या, वारदात के बाद थाने में किया सरेंडर

जालंधर, 21 मई 2026 : जालंधर के नाहला गांव के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सागर एकलव्य इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
मृतका की पहचान नेपाल निवासी सीता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान संतोष के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार को इलाके में आए अभी करीब 15 दिन ही हुए थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय बच्चे काम पर गए हुए थे और महिला घर में खाना बना रही थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर तवे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments